Category Archives:  News

खाना बांटते-बांटते भीख मांगने वाली लड़की से हुआ प्यार, युवक ने की शादी, जानिए

May 24 2020

Posted By:  Sunny

देश में चल रहे लॉक डाउन में हर दिन कोई नयी खबर आ रही है | इसी बीच उत्तर प्रदेश के कानपूर से भी एक ऐसी ही खबर आ रही है | जिसे सुनकर हर कोई हैरान है | खबर के अनुसार यहाँ फुटपाथ पर खाना बांटने वाले लड़के को भीख मांगने वाली लड़की से प्यार हो गया और उसने उससे शादी भी कर ली |


जिंदगी कब कौनसा मोड़ ले ले, किस समय जिंदगी बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है | कानपूर में एक लड़की नीलम गरीबी के चलते सड़को पर भीख मांगने को मजबूर थी | ऐसे में एक युवक रोज फूटपाथ पर लोगो और नीलम को खाना बांटा करता था | एक रोज उस युवक को नीलम से प्यार हो गया और उसने उसके साथ सात फेरे ले लिए |



समाज की रूढ़िवादियों और समाज की सोच को बदलने वाली ये कहानी वाकई लोगो के लिए प्रेरणा बन रही है |
जानकारी के अनुसार नीलम के पिता नहीं है, और माँ पैरालिसिस से पीड़ित है | भाई और भाभी ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया | ऐसे में उसके पास कोई सहारा नहीं था | ऐसे में लॉक डाउन के चलते खाने के लिए वो भिखारियों के बीच बैठा करती थी |


अनिल रोज अपने मालिक के साथ भिखारियों को खाना बांटने आता था | ऐसे में एक दिन उसे जब नीलम की मजबूरियों का पता चला तो उसे नीलम से प्यार हो गया | इसके बाद अनिल ने नीलम से शादी कर ली और सात जन्मो के साथी बन गए |


जानकारी के अनुसार अनिल लालता प्रसाद नाम के प्रॉपर्टी डीलर के यहाँ ड्राइवर का काम करता है | वह अपने माता पिता और भाई के साथ रहता है, उनका अपना घर है | जबकि वहीँ नीलम के पास कुछ नहीं है, उसने तो कभी सोचा भी नहीं होगा की उससे कोई शादी कर सकता है | वैसे उनकी शादी में लालता प्रसाद का बड़ा योगदान है | दरअसल अनिल नीलम के बारे में बात किया करता था, तब लालता उसकी भावनाये समझ गए और अनिल के पिता को भी राजी किया और उनकी शादी करवाई |


लालता प्रसाद ने बताया कि अनिल खाना बांटने हमारे साथ जाता था फिर उसे उस लड़की से लगाव हो गया | इसके बाद लालता प्रसाद ने इस बारे में अनिल ने चर्चा की और उन्होंने इसे रात में भी खाना देने को कहा | फिर अनिल खुद खाना बनाकर देने जाने लगा | इसके बाद उन्होंने अनिल के पिता को राजी किया फिर दोनों की शादी करवा दी | उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से दोनों बेटा-बेटी खुश हैं |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर